शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

Dahi aur ek ladke ki kahani/दही और एक लाडके की कहाणी

 एक गावं मे एक लड़का रहता था वह लड़का महज़ १२ साल का था , वह लड़का दिन भर खाली दही खाता रहता , उसे कुछ भी पसंद नहीं आता सिर्फ और सिर्फ दही खाता, घर वालों ने उसे बहुत समझाया फिर भी नहीं माना , गांव वालों ने समझाया भीड़ भी नहीं माना, बड़े बुजुर्ग ने समझाया फिर भी नहीं माना, घर वाले गांव वाले सब उससे परेशान हो गए, दीन भर दही और दही ही खाता, घर मे दही नाही राखी तो, गावं के दूकान से लता, अगर उसे माना किया तो रोने लगता , रोता भी ऐसे की पूरा गांव जमा हो जाता, उसे कई डॉक्टरों के पास ले गए फिर भी नहीं माना, हाकिम , नजर उतरने वाले के पास ले गए फ़िर भी कुछ नहीं हो पाया, बड़े बुजुर्ग, साधु संत के पास ले गए उन्होंने उसे समझाया फिर भी नहीं माना, उसको दही से छुटकारा पाना ना मुमकिन हो गया , घर वाले परेशान , मा बाप परेशान , उन्हें यह चिंता थी कि अगर इसने दही नहीं छोड़ी तो ये मर जाएगा ,, और जो भी समझाने जाता कि दही खाने से तुम जल्दी मर जाओगे, बीमार पड़ेंगे, तुम्हारी शादी नहीं हो पाएगी, यह सब सुनके उसे और भी जोश आता , और वह और दही खाता,, समझा समझा के सब ने हार मानी, फिर किसीने कहा कि एक इंसान है जो इसे ठीक कर सकेगा , वह साधारण इंसान है , गाय बकरी चराने वाला है, गांव गांव में उसकी बहुत इज्जत है, लोग उसे जानते है मानते है , उसके पास ले जाओ, शायद कुछ हो जाए,, घर वाले पहले ही परेशान थे , बोले चलो यह भी उपाय करके देख लेते है, घर वालों ने उसे उस बूढ़े इंसान के पास ले गए, उस बूढ़े ने उसे एक ही नजर में पहचान लिया, कि ये बहुत ही जिद्दी लकड़ा मालूम होता है। उस बूढ़े ने उसे कहा कि तुम दही खाते हो, उसने कहा जी हां, और बहुत खाता हु, उस बूढ़े ने कहा यह तो बहुत अच्छी बात है , दही तो खाना चाहिए, यह सुनकर वह बच्चा बहुत खुश हुआ , क्यों की , आज तक सब दही खाने से मन कर रहे थे, यह पहला इंसान है , जो मेरे साथ है, और मुझे दही खाने से नहीं रोक रहा है,, उस बूढ़े इंसान ने कहा , दही खाने के चार फायदे है, उस लड़के ने कहा क्या फायदे है , पहला कि तुम्हारे घर में कभी भी चोरी नहीं होगी , दूसरा तुम्हे कभी भी कुत्ता नहीं कटेगा, और तीसरा तुम कभी भी बूढ़े नहीं हो पाओगे , और चौथा कि तुम कभी भी नदी में डूब के नहीं मरोगे , वह लड़का यह सुनकर चकित हो गया , और उसने उस बुजुर्ग से कहा , मेरे घर में चोरी क्यों नहीं होगी,, उसने कहा कि तुम रात भर खांसते रहोगे तो चोर कैसे आयेगा घर के अंदर, उसे लगेगा कि अभी तक घर के लोग सोए नहीं है। फिर उस लड़के ने कहा कि कुत्ता क्यों नहीं कटेगा,, क्यों की तुम हमेशा बीमार रहोगे शरीर में ताकत नहीं रहेगी, तो तुम्हे लकड़ी के सहारे चलना पड़ेगा, लकड़ी देख कुत्ता पास नहीं आएगा, और फिर कहा कि मैं डूब के क्यों नहीं मारूंगा , तो उस बूढ़े ने कहा कि तुम्हे हमेशा बुखार रहेगा तो तुम नहावोगे नहीं तो नदी के पास जानोगे नहीं तो डूबोगे भी नहीं,  लड़का यह सुन के हैरान हो गया , फिर उसने कहा ही, चौथा मै बूढ़ा क्यों नहीं हो पाऊंगा, तो उस बूढ़े ने कहा कि तुम जवानी में ही मर जाओगे , तो बूढ़ा होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। यह सब सुनकर उसकी आंखे खुल गई, उसे समझ आया कि , इससे तो मैं मर जाऊंगा,, उसने तुरंत ही दही छोड़ दी, यह सब देख कर , घर वाले गांव वाले हैरान हो गए, उनको यह चमत्कार लगा ,, कि इतने सालों में, यह नहीं हो पाया , इस इंसान ने पांच मिनिट में कर दिखाया। सब ने उस बूढ़े के पैर छुए और आशीर्वाद लिया।

इस कहानी का बोध।। अगर हम हमारे मन से गलत विचारों को , निकल दे और वासना को कंट्रोल करे तो अपना जीवन सफल और एकदम सरल है । 

।। धन्यवाद।।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dahi aur ek ladke ki kahani/दही और एक लाडके की कहाणी

 एक गावं मे एक लड़का रहता था वह लड़का महज़ १२ साल का था , वह लड़का दिन भर खाली दही खाता रहता , उसे कुछ भी पसंद नहीं आता सिर्फ और सिर्फ दही ख...